{"_id":"6a1a5c9e0f6ea59c5e0d6fc5","slug":"one-shooter-arrested-in-encounter-in-cloth-merchant-murder-case-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पप्पू गुप्ता हत्याकांड: पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी लक्की के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू गुप्ता हत्याकांड: पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी लक्की के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
Sat, 30 May 2026 09:12 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 30 May 2026 09:12 AM IST
सार
पीलीभीत में कपड़ा कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के एक आरोपी से शनिवार सुबह बिलसंडा थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी लक्की को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में पप्पू गुप्ता हत्याकांड के एक आरोपी लक्की मौर्य पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ बंडा सड़क पर ईटगांव नहर पुलिया के पास हुई। आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ईटगांव नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली मुख्य आरक्षी सुनील कुमार के दाहिने बाजू को छूती हुई निकल गई। पुलिस ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के लिए जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
आरोपी लक्की मौर्य (21 वर्ष, निवासी मोहल्ला तिलहर जेई, शाहजहांपुर) के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा बरादम हुआ। तमंचे की नाल में एक खोखा कारतूस फंसा हुआ था। एक कारतूस भी मिला। इसके अलावा, बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद हुई।
विज्ञापन
पप्पू गुप्ता हत्याकांड का विवरण
28 मई 2026 को बिलसंडा के बमरौली तिराहा पर पंकज कटियार की साइकिल दुकान में कुछ लोगों ने मारपीट की थी। पास में कपड़े की दुकान चलाने वाले पप्पू गुप्ता ने बीच-बचाव किया। उन्होंने भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इस पर एक हमलावर ने तमंचे से गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल पप्पू गुप्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
पंकज कटियार की लिखित तहरीर पर बिलसंडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत हुआ। घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।