फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One new feeder started, two others will be operational next One new feeder started, two others will be operational next weekweek

Pilibhit News: एक नया फीडर शुरू, दो अन्य अगले सप्ताह होंगे संचालित

Sun, 24 May 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
One new feeder started, two others will be operational next One new feeder started, two others will be operational next weekweek
पूरनपुर नगर में नए फीडर शुरू करने को नगर के विद्युत सब स्टेशन में कार्य करते ठेकेदार के कर्मी - - फोटो : 1
पूरनपुर। केबल चार्जिंग के बाद शनिवार शाम नगर के सबसे अधिक उपभोक्ता वाले फीडर दो के लोड को बांटकर नया फीडर शुरू कर दिया गया। इससे फीडर दो के उपभोक्ताओं को अब सर्वाधिक ट्रिपिंग, फाॅल्ट से राहत मिलेगी। वहीं, दो अन्य फीडर को शीघ्र शुरू करने के लिए तैयारी की जा रही है। दोनों फीडर अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद अफसर जता रहे हैं।
विज्ञापन


नगर में अब तक चार फीडरों से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। सबसे बड़े और सर्वाधिक साढ़े छह हजार से अधिक उपभोक्ताओं वाले फीडर नंबर दो में एक स्थान पर ट्रिपिंग और फाॅल्ट पर पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति ठप होने पर उपभोक्ताओंं को भारी असुविधा होती थी। सर्वाधिक फाॅल्ट भी इसी फीडर में होते थे। फीडर दो के उपभोक्ताओं को बांटकर नया फीडर बनाने और इसके अलावा फीडर तीन और चार का लोड बांटकर दो अन्य फीडर बनाने के लिए कई महीनों से कार्य चल रहा था। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन


---

तीसरे दिन ठप रही 40 गांवों की बिजली
पूरनपुर। हरीपुर विद्युत सब स्टेशन के पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की खराबी से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति तीसरे दिन भी ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी असुविधा हुई। ठप बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के 40 गांवों में हरीपुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को उपकेंद्र में रखे पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से इन सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफाॅर्मर की खराबी को ठीक करने के लिए बरेली से मैकेनिक बुलाए गए, लेकिन शनिवार को भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। उप खंड अधिकारी सर्वेश सिंह ने बताया कि शनिवार को कुछ गांवों में एक-एक घंटे कर बिजली आपूर्ति कराई गई है। खराबी दूर करने को मैकेनिक लगाए गए हैं। रविवार तक बिजली आपूर्ति को सुचारू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed