{"_id":"66ccd5011f3ac911c90a6744","slug":"one-lakh-rupees-jewelery-stolen-with-cash-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121529-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नकदी सहित एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नकदी सहित एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर के एक घर से चोर ने रविवार की रात करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला निवासी नसीमा बेगम पत्नी इलियास ने बताया कि रविवार की रात वह और उनके बच्चे गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। उनके पति कश्मीर में एक भट्टे पर काम करते हैं। रात में चोर दीवार फांद कर घर में घुसा। चोर ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी 10 हजार की नकदी और जेवर चुरा लिए। इसके बाद मुख्य दरवाजा खोलकर चला गया।
बताया कि सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। नसीमा बेगम ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है, जिसमें चोर को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मंगलवार की सुबह इस मामले को दिखवाया जाएगा।