फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One accused who pelted stones on the police officer's car was arrested

Pilibhit News: कोतवाल की गाड़ी पर पथराव करने वाला एक आरोपी दबोचा

Sun, 08 Dec 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
One accused who pelted stones on the police officer's car was arrested
पीलीभीत। वाल्मीकि जयंती के दौरान कोतवाल के वाहन पर पथराव करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे के पास हादसा हुआ था। वाल्मीकि जयंती यात्रा के दौरान कोतवाल टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे। इसी समय बिजलीघर तिराहे के पास कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया था। पुलिस की घेराबंदी से पूर्व ही युवक मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस पर चार नाम सामने आए। पुलिस आरोपियों को दबोचने की कोशिश में जुटी थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह निवासी उज्ज्वल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शेष तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed