{"_id":"661d228b08ad2b474c0729e4","slug":"on-the-orders-of-sp-report-filed-against-four-including-bhatta-swami-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114840-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एसपी के आदेश पर फर्म स्वामी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एसपी के आदेश पर फर्म स्वामी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
योजना के अंतर्गत निकाली धनराशि का किया बंदरबांट
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। जिला उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजना के अंतर्गत निकाली गई धनराशि का आवदेनकर्ता ने फर्म मालिकों के साथ मिलकर आपस में बंदरबांट कर लिया। पुलिस ने आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
बड़ौदा यूपी बैंक शाखा दौलतपुर के प्रबंधक ने एसपी अविनाश पांडे को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि थाना बरखेड़ा के गांव परेवा अनूप निवासी वीरपाल ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत गुड़ बनाने का उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदन किया था। जिस पर योजना के अंतर्गत विभाग की संतुष्टि के बाद बैंक से 9.85 लाख ऋण स्वीकृत हुआ।
कुटेशन के अनुसार बैंक ने दिनेश चंद एंड ब्रदर्स पीलीभीत को 6.50 लाख और न्यू किसान ब्रिक्स फील्ड को 1.20 लाख का भुगतान बताए गए खाते में 30 दिसंबर 2023 को कर दिया। जांच में पता चला कि दोनों सप्लायरों द्वारा भुगतान होने के बाद भी माल नही दिया गया। प्रस्तावित इकाई पर कोई माल नहीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में ऋणी वीरपाल एवं जिला उद्यान विभाग के डीआरपी हरपाल सिंह व उपरोक्त दोनों फर्मों के मालिक को कई बार लिखित व मौखिक जानकारी दी गई। बावजूद इसके कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला। सरकारी पैसों का डीआरपी हरपाल, वीरपाल एवं दोनों फर्मों के मालिकों ने आपस में बंदरबांट कर सरकारी धन को निजी कार्य में लगा लिया।
बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने वीरपाल, हरपाल सिंह, दिनेश चंद एंड ब्रदर्स के प्रोपराइटर और न्यू किसान ब्रिक्स के प्रोपाइटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।