फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On September 10, Bhakiyu Bhanu will submit a memorandum to the CM in Lucknow

Pilibhit News: 10 सितंबर को लखनऊ में सीएम को ज्ञापन देगी भाकियू भानु

Sun, 08 Sep 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
On September 10, Bhakiyu Bhanu will submit a memorandum to the CM in Lucknow
ललौरीखेड़ा ब्लॉक परिसर में भाकियू भानु की पंचायत में मौजूद कार्यकर्ता।स्रोत:भाकियू
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत में किसानों के हो रहे शोषण को लेकर रोष जताया गया। पंचायत में जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर 10 सितंबर को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की ब्लाॅक स्तरीय पंचायत ब्लाॅक अध्यक्ष सुखलाल गंगवार की अध्यक्षता में ललौरीखेड़ा ब्लाॅक परिसर में हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि ललौरीखेड़ा ब्लाॅक में लोगों का शोषण हो रहा है। किसान, मजदूर परेशान हैं ।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री मोहम्मद अहमद ने कहा कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों का फर्जी निस्तारण किया गया है। किसानों, मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी की जाती है। तहसील अध्यक्ष नंद किशोर राठौर ने कहा 10 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन भानु किसानों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर राष्ट्रीय पंचायत में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री को पीलीभीत के किसानों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। पंचायत में निर्मल मौर्य, रेशमा वर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, राम बहादुर,वेनी राम, परमानंद मौर्य, मंगली मौर्य, शिशुपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed