फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   on first day of the year temperatures falls to 5.5 degree

साल के पहले दिन पारा लुढ़का, 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Mon, 01 Jan 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Mon, 01 Jan 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
on first day of the year temperatures falls to 5.5 degree
Girls on scooter

नए साल का पहला दिन ठंड का सबसे सर्द भरा रहा। कई दिनों से जहां लोगों को दिन में धूप और रात में घने कोहरे से राहत मिल़ रही थी। वहीं नए साल के पहले दिन पारा धड़ाम हो गया। पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़कने के साथ लोग ठंड से लोग कांप उठे। सुबह और रात में सड़कों पर घना कोहरा होने के कारण वाहन रेंगते दिखाई रहे। सरकारी दफ्तरों में ठंड के चलते कामकाज प्रभावित रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 05.5 और अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले में न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार सुबह बर्फीली हवाओं से मौसम में गलन बनी थी। 

विज्ञापन

लोग ठंड से ठिठुर रहे थे, सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। घना कोहरा होने के कारण दो पहिया और थ्री व्हीलर वाहन से सफर करने वालों को सबसे ज्यादा समस्या हुई। मुंह पर कपड़ा बांधने के बाद भी उनको ठंड से राहत नहीं मिल सकी। कोहरे की धुंध होने के कारण हाईवे पर बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहनों की रफ्तार थमी थी। शहर के कई इलाकों में लोग ठंड के कारण घरों से बाहर नहीं निकले। सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को हुई वह सूर्य देवता के दर्शन नहीं होने की वजह से कपड़े नहीं धुल सकीं। सड़क किनारे ठंड से ठिठुरते लोग अलाव की व्यवस्था न होने के कारण कूड़ा करकट बटोर आग जलाकर हाथ तापते दिखाई दिए। सोमवार को अधिकांश स्कूलों की छुट्टी थी, इसलिए सड़कों पर भीड़भाड़ कम रही। वहीं लोग भी घरों से कम बाहर निकले। ठंड के कारण बाजारों में अच्छी-खासी रौनक देखने को मिली। लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। दिन ढलने के साथ-साथ शाम को ठंड बढ़ने लगी तो लोगों का आवागमन कम हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। दिन ढलते ही लोग घरों में जाकर दुबक गए। 
विज्ञापन

अचानक मौसम का रुख बदलने के कारण सोमवार को जिला प्रशासन के ठंड से बचाव को किए जा रहे उपायों की भी पोल खोल दी। नगरपालिका की ओर से चौराहों पर अलाव की व्यवस्था होने के दावे फेल साबित हुए। शहर के अधिकांश चौराहों पर नगरपालिका की ओर से की गई अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। इस कारण लोगों को कूड़ा करकट जलाकर ही राहत मिल सकी। अचानक मौसम में तेजी से बदलाव होगा इसकी भनक किसी को नहीं थी। आने वाले समस में सर्दी और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर पालिका की ओर से अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं कि गई तो रिक्शा, ठेला वालों की मुसीबत बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed