फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   O Dukhbhanjan, Maruti Nandan listen to my call...

Pilibhit News: हे दुखभंजन, मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार...

Wed, 19 Jun 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
O Dukhbhanjan, Maruti Nandan listen to my call...
शहर के परमठ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु । संवाद
पीलीभीत। हे दुखभंजन, मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार...भजन पर ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को श्रद्धालु खूब झूमे। भीषण गर्मी भी श्रद्धालुओं का उत्साह डिगा न सकी। मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। जगह-जगह शरबत वितरण करने के साथ भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर शहर के हनुमान मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया। शहर के मोहल्ला ताखान स्थित परमठ मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। शाम को आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

जाटों वाले चौराहे के पास स्थित हनुमान मंदिर तो गांधी स्टेडियम रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। शहर की स्टेशन रोड स्थित बाबा पाकड़नाथ मंदिर पर आयोजित भंडारे में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के तत्वावधान में पहले श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ हुआ और उसके बाद भंडारा हुआ। भंडारा शाम तक चला, जिसमें काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के सिलसिले में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया था। वहीं बारह पत्थर चौराहे के पास हुए भंडारे में बिरजू गुप्ता और केशव गुप्ता का सहयोग रहा।

शहर के परमठ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु । संवाद

शहर के परमठ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु । संवाद

शहर के परमठ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु । संवाद

शहर के परमठ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed