फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ojaswa and Dev in badminton and Shubhangi and Riya in TT were selected in the zonal team

Pilibhit News: बैडमिंटन में ओजस्व और देव तथा टीटी में शुभांगी और रिया का मंडलीय टीम में चयन

Sat, 07 Sep 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ojaswa and Dev in badminton and Shubhangi and Riya in TT were selected in the zonal team
प्रयागराज में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होते ​खिलाड़ी व मौजूद ​शिक्षक।स्रोत:​शिक्षक
पीलीभीत। जिले के चार खिलाड़ियों का मंडलीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस (टीटी) की मंडलीय टीम के लिए चयन हुआ है। चारों खिलाड़ी आज प्रयागराज में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

हाल ही में बरेली जनपद में मंडलीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बेहतर प्रदर्शन पर सेंट मारिया इंटर कॉलेज धनकुना के छात्र ओजस्व दीप सिंह तथा चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर मझोला के छात्र देव प्रताप सिंह का बैडमिंटन में एवं आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत की छात्रा शुभांगी सक्सेना एवं रिया कश्यप का चयन मंडलीय टेबल टेनिस टीम के लिए किया गया था।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि चयनित छात्र एवं छात्राएं आज से प्रयागराज जनपद में होने वाली प्रादेशिक बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अचल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार गंगवार, सुनील तिवारी, विभा मिश्रा, रीना मिश्रा के अलावा जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed