{"_id":"685c41e6dc0c5a850206ee24","slug":"officials-will-brainstorm-to-prevent-human-wildlife-conflict-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138499-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए मंथन करेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए मंथन करेंगे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए प्रदेश में गठित पहली जिला स्तरीय मानव वन्यजीव प्रबंधन समिति की बृहस्पतिवार शाम गांधी सभागार में बैठक होगी। डीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अफसर संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए एक मंच पर मंथन करेंगे।
जिले में बाघों की बढ़ती संख्या के साथ संघर्ष की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। पूर्व में बढ़ती घटनाओं के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए जिला स्तरीय मानव वन्यजीव प्रबंधन समिति का गठन करने के निर्देश वन मंत्री को दिए।
वन मंत्री के निर्देश पर तत्कालीन डीएम ने सितंबर 2024 में समिति का गठन किया। प्रदेश में पहली समिति का गठन होने के बाद बैठक को लेकर योजना बनाई जा रही थी। लंबे समय बाद बृहस्पतिवार को बैठक की तिथि निर्धारित की गई। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय मानव वन्यजीव प्रबंधन समिति की पहली बैठक गांधी सभागार में शाम को होगी।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस, विकास, कृषि, बिजली, वन विभाग समेत अन्य विभागों के अफसर शामिल होंगे। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर चर्चा करने के साथ जरूरी कदम उठाने पर मंथन किया जाएगा।