{"_id":"6abd57caa3d12f53010c6924","slug":"officials-visited-the-village-and-inspected-the-development-works-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-169996-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधिकारियों ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधिकारियों ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Thu, 01 Oct 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुर्रासकतपुर। ग्राम पंचायत महादेवा में विकास कार्यों में निर्माण सामग्री के बिलों और भुगतान को लेकर हुई शिकायत के मामले में अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
डीडीओ संजय कुमार और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को टीम के साथ गांव पहुंचकर इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने संबंधित अभिलेखों और कार्यों की स्थिति की भी जानकारी जुटाई। शिकायतकर्ता आफताब आलम अंसारी ने निर्माण सामग्री के बिलों और भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया था। जांच के दौरान अधिकारियों ने मौके पर कार्यों की स्थिति देखने के साथ संबंधित दस्तावेजों का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर की गई जांच और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव रितेश शुक्ला ने अपना पक्ष रखते हुए शिकायत में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -