{"_id":"66815426bd7e2b092800ddf8","slug":"officers-are-strict-to-prevent-intrusion-into-the-forest-during-the-rains-pilibhit-news-c-4-bly1009-430505-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश के दौरान जंगल में घुसपैठ रोकने के लिए अफसर सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश के दौरान जंगल में घुसपैठ रोकने के लिए अफसर सख्त
विज्ञापन
जंगल में गश्त करते वन अफसर।स्रोत:विभाग
पीलीभीत। बारिश के दौरान जंगल में घुसपैठ करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पीटीआर प्रशासन ने रूपरेखा तैयार की है। आपरेशन मानसून के तहत जंगल के संवेदनशील क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल पांच वन रेंजों में विभाजित है। एक सीमा नेपाल और दूसरी उत्तराखंड से मिली हुई है। खुली सीमा होने के चलते घुसपैठ का खतरा बना रहता है। ऐसे में वर्षाकाल शुरू होते ही डीएफओ मनीष सिंह ने घुसपैठ रोकने लिए रूपरेखा तैयार की है।
इसके लिए वन अपराधियों की स्थिति पर नजर रखने के साथ जंगल के संवेदनशील इलाकों पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। 15 अक्तूबर तक चलने वाले आपरेशन मानसून के तहत वन कर्मियों को बिना अनुमति क्षेत्र से नदारद न रहने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान जंगल में घुसपैठ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।