फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Oath administered to follow traffic rules

Pilibhit News: यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to follow traffic rules
कलेक्ट्रेट में शपथ लेते स्काउट गाइड व स्कूली बच्चे । संवाद
पीलीभीत। जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया। कलक्ट्रेट परिसर में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर पखवाड़े का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पखवाड़े के पहले दिन कलक्ट्रेट परिसर से यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना किया गया। इसके अलावा जिले में 31 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने से ही हादसे होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन में सफर के वक्त सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, गति नियंत्रित रखने की अपील की। इसके बाद ग्रामीण अंचल में लोगों को जागरूक करने के लिए वाहन रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम रामसिंह गौतम, सीओ यातायात सुनील दत्त, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, प्रभारी अधिकारी कोषागार सुधीर अग्रवाल, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक हरिओम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में शपथ लेते स्काउट गाइड व स्कूली बच्चे । संवाद

कलेक्ट्रेट में शपथ लेते स्काउट गाइड व स्कूली बच्चे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed