फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now you will be able to check the fitness of the vehicle anywhere

Pilibhit News: अब कहीं भी करा सकेंगे वाहन की फिटनेस की जांच

Tue, 02 Jul 2024 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now you will be able to check the fitness of the vehicle anywhere
नौंगवा चौराहे के पास खड़े वाहन।फाइल फोटो
पीलीभीत। परिवहन विभाग की सोमवार से एनीवेयर फिटनेस व्यवस्था को लागू कर दिया गया। इस व्यवस्था के तहत अब किसी भी जिले में वाहन की फिटनेस की जांच कराई जा सकेगी। इससे पूर्व वाहन को अपने जिले के एआरटीओ कार्यालय में ले जाकर फिटनेस की जांच करानी पड़ती थी।
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के लिए वाहन स्वामी को दो भागों में शुल्क जमा करना होगा। एक भाग का शुल्क उस जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय में जमा कराना होगा, जहां वाहन मौजूद है। शुल्क का पहला भाग वाहन के परीक्षण के लिए होगा।
विज्ञापन

उस जिले के अधिकारी इस तरह के वाहन की फिटनेस की जांच के लिए प्रारूप संख्या 38 की बजाय नए प्रारूप संख्या 38 ए पर अपनी परीक्षण रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट की तीन प्रतियां होंगी। एक प्रति को विभाग के सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा जाएगा। दूसरी प्रति को मूल रूप से 30 दिन के भीतर वाहन स्वामी को मूल कार्यालय में जमा करना होगा। इसके साथ ही शुल्क का दूसरा भाग ऑनलाइन जमा कराकर रसीद कार्यालय को देनी होगी। नई व्यवस्था में वाहन के बजाए उसके स्वामी को एक बार मूल कार्यालय में जाना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--

ये है प्रक्रिया
आवेदक को जांच के लिए वाहन 4.0 पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिले का चयन करने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। एप के माध्यम से ही अधिकारी निरीक्षण करेंगे। फिर एक नियत तिथि पर फिटनेस की जांच के लिए बुलाया जाएगा। पोर्टल पर अपलोड जानकारी की पुष्टि और जांच के बाद सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।
--
जिले में पंजीकृत हैं करीब पांच हजार कॉमर्शियल वाहन
जिले में पांच हजार के करीब बड़े वाहन हैं। इसमें 400 स्कूल व निजी बसें, एक हजार छोटे व बड़े ट्रक, 200 डीसीएम, लोडर व अन्य वाहन हैं। इसके अलावा कुछ वाहन अन्य जिलों में भी पंजीकृत हैं। जिनका संचालन यहां पर किया जा रहा है।

--

एनीवेयर फिटनेस के लिए आदेश जारी हो चुके हैं। अब वाहन स्वामी पूरे प्रदेश में कहीं भी अपने वाहन की फिटनेस की जांच करा सकते हैं। उसे वाहन मूल कार्यालय में परीक्षण के लिए नहीं लाना होगा। सिर्फ वाहन स्वामी को निरीक्षण कागज देना होगा। इस व्यवस्था से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी।
- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed