{"_id":"6739e465f3254b61bf035f1b","slug":"now-tourists-will-be-able-to-enjoy-jungle-safari-in-both-zones-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125748-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल सफारी के सभी मार्गों का आनंद ले सकेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल सफारी के सभी मार्गों का आनंद ले सकेंगे सैलानी
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल आने वाले सैलानियों को अब दोनों जोन में जंगल सफारी का आनंद मिल सकेगा। सीपेज की समस्या दूर होने के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बंद किए गए जोन को खोल दिया है। इससे सैलानी जंगल के सभी निर्धारित मार्गों का आनंद लेने लगे हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र में जंगल सफारी को दो जोन में बांटा गया है। इसमें कुछ भाग महोफ और कुछ बराही रेंज के जंगल सीमा में पड़ता है। बरसात के दौरान जंगल सफारी के निर्धारित कुछ मार्गों पर जलभराव अधिक होने से सीपेज की समस्या पैदा हो गई थी। सत्र नजदीक आता देख विभाग की ओर से सफारी मार्गों को दुरुस्त करने के प्रयास तेज किए गए, लेकिन नमी अधिक होने के चलते कुछ मार्गों को नहीं खोला जा सका।
ऐसे में छह नवंबर से पर्यटन सत्र का आगाज होने के बाद एक ही जोन में जंगल सफारी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। इधर शनिवार को सीपेज की समस्या दूर होने के बाद अफसरों ने बंद किए गए जोन में भी जंगल सफारी वाहनों को जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद से सैलानियों को अब जंगल सफारी के दौरान दोनों जोन में वन और वन्यजीवों के दीदार करने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि सीपेज की समस्या दूर होने के बाद बंद किए गए जंगल सफारी के जोन को भी खोल दिया गया है।