फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now the location of the tiger is not available, teams are engaged in surveillance

Pilibhit News: अब नहीं मिल रही बाघ की लोकेशन, निगरानी में जुटी रहीं टीमें

Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now the location of the tiger is not available, teams are engaged in surveillance
पूरनपुर। बाघ की निगरानी के लिए गांव अभयपुर माधौपुर के समीप टीम लगी रही। हरदोई ब्रांच नहर के 13 मील के समीप उसे पकड़ने के लिए अब भी पिंजरा लगा है, लेकिन अब बाघ की लोकेशन वनकर्मियों को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कई दिनों से गांव मनहरिया, अभयपुर माधौपुर, हरदोई ब्रांच नहर पर 13 मील के समीप चहलकदमी कर रहे बाघ की मंगलवार को वनकर्मियों को कोई लोकेशन नहीं मिली। शुक्रवार को बाघ हरदोई ब्रांच नहर पर 13 मील के समीप देखा गया था। उसे पकड़ने के लिए पिंजरा वहां पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन अब बाघ ने अपना ठिकाना बदल लिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम बाघ हरदोई ब्रांच नहर पर 13 मील से करीब चार किलोमीटर दूर गांव अभयपुर माधौपुर के समीप देखा गया। तब वनकर्मियों की टीम वहां पहुंची। टीम को अधखाया गोवंश का शव भी मिला था। सोमवार को वन एवं वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय निदेशक ने मौके पर पहुंचकर अधिनस्थों को बाघ की निगरानी में कोताही न करने, आसपास के लोगों को बाघ की चहलकदमी की जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश दिए। रविवार रात के बाद से बाघ की लोकेशन वनकर्मियों को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगी हुई हैं। पिंजरा भी अभी लगा है। ताकि बाघ 13 मील की ओर पहुंचने पर पिंजरे में फंस सके। उन्होंने बताया कि गांव अभयपुर माधौपुर के समीप मंगलवार को बाघ के पदचिह्न बारिश की बजह से नहीं मिले। बाघ की लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed