फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now, the fixed level Will BJP district president

अब प्रदेश स्तर से तय होगा भाजपा जिलाध्यक्ष

Wed, 06 Jan 2016 11:04 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 06 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Now, the fixed level Will BJP district president
भाजपा जिलाध्यक्ष पद
विज्ञापन
पर मौजूदा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार सहित पांच ने पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं प्रदेश परिषद के लिए भी नौ नामांकन हुए। चुनाव अधिकारी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने आपसी सहमति से जिलाध्यक्ष तय कराना चाहा, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। यही नहीं जिलाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा तीन भागों में बंटी नजर आई। लिहाजा चुनाव अधिकारी चुनाव से संबंधित सभी अभिलेख अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश स्तर से ही जिलाध्यक्ष पद चुनाव की घोषणा होगी।

भाजपा प्रदेश हाईकमान ने 11 सितंबर 2014 को सुरेश गंगवार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था। तभी से वह इस पद पर हैं। वर्ष 2015 में पूरे जिले में भाजपा ने मिस्ड काल के जरिए हजारों सदस्य बनाए। संगठनात्मक प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी। बुधवार को जिला चुनाव अधिकारी सुनील दत्त द्विवेदी और सहायक चुनाव अधिकारी कुंवर महाराज सिंह के समक्ष पांच लोगों ने जिलाध्यक्ष पद पर पर्चे जमा किए।

इसमें मौजूद जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद कश्यप, संजीव प्रताप सिंह और गुरभाग सिंह शामिल हैं। आम राय बनाने को प्रदेश पदाधिकारियों ने सभी प्रमुख लोगों से अलग-अलग व सामूहिक रूप से काफी देर तक चर्चा की, लेकिन बात नहीं  बन सकी।

यही नहीं बुधवार को इस मुद्दे पर पार्टी तीन गुटों में बंटी दिखाई दे रही थी। पार्टी का अनुशासन तार तार होकर सड़कों पर न आ जाए इसलिए प्रदेश के नेता चुनाव संबंधी सभी कागजातों को अपने साथ ले गए हैं। चुनाव अधिकारी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश स्तर से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed