फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now Tanakpur Highway will be visible throughout the day

Pilibhit News: अब दिनभर साफ नजर आएगा टनकपुर हाईवे

Sat, 17 Dec 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now Tanakpur Highway will be visible throughout the day
पीलीभीत नगरपालिका परिषद कार्यालय।
नगर पालिका ने हाईवे को 27 बीट में बांटकर सफाई कर्मी किए तैनात
विज्ञापन

वर्दीधारी सफाई कर्मी ईदगाह से कचहरी तिराहे तक रहेंगे तैनात
चार्ज संभालने के बाद ईओ ने पहली बार लागू किया नियम
पीलीभीत। शहर के बीच से गुजर रहे टनकपुर हाईवे पर अब विशेष सफाई देखने को मिलेगी। नगर पालिका ने हाईवे को 27 बीट में बांटकर सफाई कर्मियों को वहां तैनात किया है। हाईवे पर अब यूनिफॉर्म में सफाई कर्मचारी दूर से दिखाई देेंगे। पहली बार यह नियम लागू किया गया है। नई व्यवस्था से हाईवे दिनभर साफ सुथरा दिखाई देेगा।
ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग से कचहरी तिराहे तक करीब पांच किलोमीटर टनकपुर हाईवे शहर के बीच से होकर गुजर रहा है। हाईवे किनारे गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। लोगों का निकलना तक दूभर हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए ईओ पूजा त्रिपाठी ने पहली बार हाईवे को साफ रखने की योजना बनाई, जिसके तहत ही इस पांच किलोमीटर के क्षेत्र को 27 बीटों में बांटा गया है। हर बीट में एक सफाई कर्मी की तैनाती रहेगी, जो पालिका की यूनिफॉर्म में सड़क पर तैनात रहेगा। इन कर्मियों की निगरानी सभी बीटों के संबंधित सफाई नायक करेंगे। इसके अलावा एक सफाई नायक इनकी उपस्थिति के लिए लगाया जाएगा, जबकि एक सफाई प्रभारी और दो सफाई इंस्पेक्टरों की मॉनीटरिंग रहेगी। ईओ खुद निरीक्षण किया करेंगी।
विज्ञापन


सड़क पर दो शिफ्ट में रहेगी ड्यूटी
सड़कों पर ड्यूटी के लिए सुबह छह से दस बजे और शाम को दो से पांच बजे के बीच सफाई कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। ताकि हाईवे के दोनों किनारे साफ सुथरे रह सकें। किसी भी बीट में लापरवाही मिलने पर सफाई कर्मी और संबंधित सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ के अलावा इंस्पेक्टर भी ड्यूटी के दौरान निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े के ढेर से हाईवे को मिलेगी नजात
शहर के मोहल्लों से निकलने वाले कूड़े को टनकपुर हाईवे के किनारे जगह-जगह फेंक दिया जाता है। कूड़ा पड़ा रहने से राहगीरों को दुर्गंध के बीच से गुजरना पड़ता है। आवारा पशु कूड़े में विचरण करते हैं, जिससे हादसे भी हो जाते हैं। वहीं दिनभर कूड़ा सड़कों पर फैला रहता है।


टनकपुर हाईवे की मुख्य सड़क को साफ रखा जा सके। इसी को लेकर रोस्टर के तहत ड्यूटी लगाई जाएगी। हाईवे की ड्यूटी करने वाले सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म पहनना जरुरी है। सफाई नायक और इंस्पेक्टर इनकी नियमित निगरानी करेंगे।
- पूजा त्रिपाठी, ईओ, पीलीभीत नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed