फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now students angry over change in timing of trains, submitted memorandum to SS

Pilibhit News: ट्रेनों के समय में बदलाव पर अब छात्र भड़के, एसएस को ज्ञापन सौंपा

Wed, 04 Oct 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 04 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Now students angry over change in timing of trains, submitted memorandum to SS
रेलवे जंक्शन पर ज्ञापन देते छात्र । स्रोत - अ​धिवक्ता
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों के समय में परिवर्तन होने से अब छात्र भड़क गए है। इससे पहले अधिवक्ता ट्रेनों के समय में बदलाव पर विरोध जता चुके हैं। छात्रों का कहना है कि समय परिवर्तन से उनकी परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या को लेकर छात्रों ने मंगलवार को ट्रेनों का समय पूर्व की भांति करने की मांग को लेकर स्टेशन अधीक्षक (एसएस) को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि ट्रेनों के समय में बदलाव से छात्रों का वक्त बर्बाद हो रहा है। ट्रेन संख्या 05396, 05382, 05381 व 05395 के समय में बदलाव कर दिया है। छात्र प्रतिदिन पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों से विद्यालय आते-जाते हैं। परिवर्तित समयसारिणी से छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा हो गया है। उनका अब बहुत अधिक समय व्यर्थ जा रहा है।
विज्ञापन

छात्रों ने पूर्व समयसारिणी के अनुसार ही ट्रेनों को संचालित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में तनिस जोशी, अभिषेक कुमार, श्याम, सचिन कुमार, निशांत गंगवार, सुशील कुमार, अमन दीक्षित, नीलेश गंगवार, शेखर, हेमंत सक्सेना, अनुज कुमार, निशा गंगवार, प्रीति देवी, दिव्यांश, अमित कुमार, विवेक वर्मा, आशीष कुमार, नवाब, वरुण प्रताप, निजामुद्दीन, गौरव वर्मा, जानेआलम, प्रशांत राजपूत, रामलखन, रतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed