{"_id":"8d088179347b1a73dc2e1bd449ee073c","slug":"now-recited-in-every-village-stay-alert-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर गांव में सुनाई देगा जागते रहो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर गांव में सुनाई देगा जागते रहो
Pilibhit
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह दिन अब दूर नहीं जब आपके गांव का ही व्यक्ति रात भर पहरा लगाते हुए आपको आवाज देकर जगाएगा। एसपी ने 149 नए चौकीदार तैनात करने के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा थानेदारों से पात्र लोगों के आवेदन भी भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गांव का चौकीदार पुलिस की एक अहम कड़ी है। चौकीदार न होने से पुलिस को गांवों में होने वाली गतिविधियों का पता नहीं चल पाता और समय से सूचनाएं नहीं मिल पातीं। साथ ही पहरा न होने का लाभ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उठाते हैं। जिले में चौकीदारों के कुल 450 पद स्वीकृत हैं। जिसके सापेक्ष मात्र 257 ही चौकीदार तैनात हैं। 193 चौकीदारों की पहले से ही कमी है। जिले में 599 ग्राम पंचायतें थीं। शासन ने कुछ ग्राम पंचायतों को तोड़कर नई ग्राम पंचायतें गठित की हैं। नई ग्राम पंचायतों को मिलाकर अब जिले में कुल 721 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। इस लिहाज से जिले में 271 चौकीदारों की कमी है। गांव की सुरक्षा के लिहाज से एसपी ने फिलहाल 149 चौकीदारों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा है। इस प्रस्ताव पर स्वीकृत मिलने पर चौकीदारों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके अलावा थानेदारों को गांव के ऐसे युवा जिनकी छवि समाज में साफ-सुथरी हो। उन पर कोई अपराधिक मामले दर्ज न हों। ऐसे पात्र युवाओं का चयन कर आवेदन भेजने के निर्देश एसपी ने दिए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में चौकीदारों की काफी कमी है। 149 चौकीदारों को भर्ती करने के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा है। उनका प्रयास रहेगा कि 10 दिन के अंदर कम से कम 200 चौकीदारों की भर्ती हो जाए। - जेके शाही, एसपी
विज्ञापन