{"_id":"5724f6994f1c1b3969a924a5","slug":"now-put-the-jam-the-report-will-be-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जाम लगाया तो दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जाम लगाया तो दर्ज होगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जाम के झाम से कराहा शहर, बिलखे स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
हादसा हो या कोई समस्या। बात-बात पर जाम लगाना लोगों को शगल हो गया है। जाम से वाहनों का आवागमन तो बाधित होता ही है, आम लोगोा को तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। जाम की समस्या को एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी थानेदारों को जाम लगाने पर उसमें शामिल लोगों को चिन्हित कर नामजद मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
आजकल लोगों ने किसी भी समस्या के लिए रोड जाम कर विरोध-प्रदर्शन करने का फंडा अपना रखा है। जिससे मार्गों पर यातायात ठप हो जाता है। कभी-कभी मरीजों को अस्पताल लेकर आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। इससे मरीजों की जान पर बन आती है। मार्गों को जाम कर प्रदर्शन करने वालों पर एसपी की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। हादसा होने या फिर अन्य वजहों को लेकर यदि अब जाम लगाया गया तो पुलिस जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करेगी और जेल जाना भी पड़ सकता है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाता है तो जाम लगाने वालों की मौके पर हरहाल में वीडियोग्राफी कराएं और उन्हें चिन्हित कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करें। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।