फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now HSRP will be installed on trolleys along with tractors

Pilibhit News: ट्रैक्टर के साथ अब ट्रॉलियों पर भी लगेगी एचएसआरपी

Tue, 25 Mar 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 25 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now HSRP will be installed on trolleys along with tractors
पीलीभीत। ट्रैक्टर के साथ ही अब ट्राॅलियों पर भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य होगी। इस संबंध में शासन से निर्देश जारी हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही अभियान चलाकर ट्राॅलियों का भी पंजीकरण कराने के साथ उन पर एसएचआरपी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

कृषि कार्य में इस्तेमाल होने के कारण अब तक ट्राॅली का पंजीयन नहीं होता था। ऐसे में कोई हादसा होने पर मालिक के बारे में पता ही नहीं चल पाता। चोरी होने पर भी ट्रॉली खोजने में परेशानी आती। पंजीकरण होने पर रजिस्ट्रेशन प्लेट लगने पर अब मालिक के बारे में जानकारी करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

ट्रॉली का निर्माण करने वाले निर्माता को भी परिवहन विभाग में अपना पंजीयन कराना होगा। मानकों का पालन कर ट्रॉली का विभाग में पंजीकरण कराया जाएगा।

व्यावसायिक पंजीकरण न के बराबर, होगी जांच
परिवहन विभाग के मुताबिक जिले में करीब चार हजार ट्रैक्टरों का पंजीकरण कृषि कार्य में है। जबकि ईंट-भट्ठों, मौरंग-सीमेंट व मिट्टी आदि की ढुलाई में ट्रैक्टर-ट्राॅली का धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। ट्रैक्टर के व्यावसायिक पंजीकरण को लेकर भी विभाग सजग हुआ है। व्यावसायिक पंजीकरण न होने से विभाग को राजस्व नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ट्राॅलियों के पंजीकरण को लेकर शासन से आदेश जारी किया गया है। जल्द ही अभियान चलाकर इसका पालन कराया जाएगा। ट्रॉलियां बनाने वालों को भी विभाग में पंजीकरण कराना होगा। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed