{"_id":"61a51809dc0d83055307a329","slug":"now-eyes-on-those-coming-from-south-africa-and-hong-kong-pilibhit-news-bly4677093126","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब साउथ अफ्रीका और हांगकांग से आने वालों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब साउथ अफ्रीका और हांगकांग से आने वालों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण को लेकर शासन के निर्देश पर सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों और सर्विलांस टीमों को अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें साउथ अफ्रीका और हांगकांग से आने वाले लोगों की तत्काल जांच करेंगी। इसके बाद ही उन्हें जाने दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी और सर्विलांस टीमों को अलर्ट किया है। निर्देश जारी करते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका और हांगकांग से आने वाले लोगों का तत्काल पता लगाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई संदिग्ध मिलता है, तो उसे तत्काल स्वास्थ्य विभाग अपनी निगरानी में लेगा। इसके अलावा तीसरी लहर को लेकर अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी तक जिले में कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।