फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now educated youth will be able to prepare for competitive examinations in villages only.

Pilibhit News: अब गांवों में ही कर सकेंगे शिक्षित युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Wed, 27 Sep 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Now educated youth will be able to prepare for competitive examinations in villages only.
पीलीभीत। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए उपयोगी किताबों की तलाश में युवाओं को गांवों से शहर आना पड़ता है। अब उनको यह सुविधा पंचायत विभाग गांवों में ही दे रहा है। शासन के आदेश पर ग्राम सचिवालयों में पुस्तकालय बनवाए जा रहे हैं। इनमें बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था भी रहेगी। अभी जिले की 51 ग्राम पंचायतों में ही पुस्तकालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अमूमन विद्यार्थी 12वीं पास करने के बाद ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगते हैं। शहर के युवाओं को तो कोचिंग से लेकर पुस्तकालय तक की सुविधा मिल जाती है, लेकिन गावों के विद्यार्थियों को शहर आकर तैयारी करना मुश्किल होता है। उनके सामने तमाम समस्या आती हैं। अब गांवों में ही आधुनिक पुस्तकालय खोले जाने के लिए शासन ने पंचायत विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा गया कि ग्राम पंचायत की ओर से सचिवालयों में पुस्तकालय बनाए जाएं। इसमें सभी प्रतियोगी पुस्तकों को रखा जाए ताकि छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में सहूलियत मिल सके। शासन के आदेश पर जिले की 51 ग्राम पंचाययों में पुस्तकालय बनवाए जा रहे हैं। इनमें पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजीतपुर में पुस्तकालय का शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर कई प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों की प्रधान की ओर से व्यवस्था की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया गांव के सचिवालय में पुस्तकालय संचालित होने लगा है। वहां पर काफी संख्या में पुस्तकों के आने पर छात्र अध्ययन करने जा रहे हैं। इसी तरह से अन्य गांवों में भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed