{"_id":"670ec00b1d180f013f0a0ee7","slug":"now-anms-will-not-be-able-to-remain-absent-from-all-centers-they-will-have-to-upload-photos-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-124088-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब सब सेंटरों से नदारद नहीं रह सकेंगी एएनएम, अपलोड करना होगा फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब सब सेंटरों से नदारद नहीं रह सकेंगी एएनएम, अपलोड करना होगा फोटो
विज्ञापन
अमरिया सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपती एएनएम।संवाद
पीलीभीत। सब सेंटरों पर तैनात एएनएम कई बार वहां से बिना बताए ड्यूटी से नदारद रहती थीं, लेकिन वह अब ऐसा नहीं कर सकेंगी। परिवार कल्याण महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि सब सेंटर पर तैनात एएनएम को अब विभाग के पोर्टल पर अपना फोटो भी अपलोड करना होगा।
परिवार कल्याण के महानिदेशक ने सात अक्तूबर को सीएमओ को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि अब एएनएम को ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर फोटो अपलोड करानी होगी। एएनएम को यह कार्य रोजाना करना होगा। ऐसा न करने वाली एएनएम पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएमओ आलोक कुमार ने बताया कि आदेश आ गया है। अब एएनएम को भी ऑनलाइन उपस्थिति लगानी होगी।
ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में एएनएम ने सीएचसी अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
अमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के विरोध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अनिकेत गंगवार को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में एएनएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आदेश वापस नहीं लिया गया, तो आगामी किसी भी दिवस में एएनएम टीकाकरण नहीं करेंगी। एएनएम का कहना था कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में गोदावरी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, सीता देवी, सर्वेश कुमारी, ममता श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं। संवाद