फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Notice issued to ten marketing inspectors for not expediting wheat procurement

Pilibhit News: गेहूं खरीद में तेजी न लाने पर दस विपणन निरीक्षकों को नोटिस जारी

Wed, 19 Apr 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to ten marketing inspectors for not expediting wheat procurement
शासन की सख्ती के बाद जांच में सामने आई लापरवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गेहूं खरीद में तेजी न लाने पर डिप्टी आरएमओ ने दस विपणन निरीक्षकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही शासन की मंशा के अनुसार खरीद में तेजी लाने के लिए कहा गया है।
जिले में एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद लापरवाही के चलते गति नहीं पकड़ पा रही है। यही कारण है कि बाजार में गेहूं की आवक बढ़ने के बावजूद सरकारी केंद्रों पर खरीद कम ही है। शासन से जब इसको लेकर सख्ती की गई तो खरीद की सच्चाई सामने आने लगी। अधिकारियों ने जब जांच की तो कई केंद्रों पर मात्र रस्म अदायगी भर खरीद मिली।
विज्ञापन

इस लापरवाही को देखते हुए पीलीभीत मंडी में स्थित पहले और दूसरे केंद्र के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रतन कुमार सेन, विपणन निरीक्षक जय सिंह, सर्वजीत पांडे, लाल प्रताप, बीसलपुर क्षेत्र के विपणन निरीक्षक महिपाल सिंह, जीराज सिंह और श्याम बहादुर, पूरनपुर के शुभम तिवारी, विनोद कुमार, अवनीश यादव को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया है कि शासन की मंशा अनुसार गेहूं खरीद को बढ़ाएं, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया कम खरीद पर दस लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed