फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not only tomatoes, the prices of chilli and spices are also touching the sky

Pilibhit News: टमाटर ही नहीं दालों और मिर्च-मसालों के दाम भी छू रहे आसमान

Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Not only tomatoes, the prices of chilli and spices are also touching the sky
एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद
पीलीभीत। सब्जियों के बाद अब दालों और मिर्च-मसालों के पर भी महंगाई का असर दिखने लगा है। महंगाई आम आदमी की जेब पर खासा असर डाल रही है। लोगों को सब्जी के लिए मिर्च-मसाले खरीदना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

अब तक तो लोग टमाटर एवं हरी सब्जियों पर महंगाई से ही जूझ रहे थे कि अब अरहर की दाल और जीरा ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। इससे दाल और अन्य सब्जियों में तड़का लगाना भी महंगा हो गया है। फुटकर बाजार में अरहर की दाल का दाम ज्यादा बढ़ा है। अरहर दाल का दाम जो 80 से 100 रुपये था, वह अब 140 से 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इससे थाली से दाल भी गायब होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य दालों व मसालों पर भी महंगाई की मार है। व्यापारियों के मुताबिक कांवड यात्रा के चलते आवाजाही में परेशानी होने के कारण अभी महंगाई और बढ़ने के आसार हैं। इससे आम आदमी का बजट और प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो: 15
खाने-पीने के सामान पर महंगाई बढ़ने से आम आदमी प्रभावित हो रहा है। मसाले का प्रयोग करने में भी अब डर लगता है। रोजाना महंगाई बढ़ती ही जा रही है। -आरती जौहरी, गृहिणी
---------
फोटो: 16
किचन की वस्तुओं पर बढ़ती महंगाई के बारे में सरकार को विचार करने की जरूरत है। ताकि आम आदमी की थाली में हर व्यंजन पहुंच सके। - मृदुला शर्मा, गृहिणी
---------
फोटो: 17
अरहर की दाल और जीरा के दामों में कुछ इजाफा हुआ है। कुछ एक दालों पर नाममात्र को ही रुपये बढ़े हैं। सावन के बाद सब सही हो जाएगा। - वीरेंद्र कुमार राजानी, व्यापारी।

--------------------
दाम... अब और पहले (रुपये प्रति किलो)
वस्तु पहले अब
अरहर की दाल 80-100 140-160
मसूर की दाल 70-90 80-100
मूंग की दाल 80-90 100
राजमा 120 130-140
जीरा 500 700
सौंफ 250 300-350
साबित हल्दी 80-100 110-130
-----------------------

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

एक दुकान पर ब्रिकी को रखी दाले । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed