फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nominations of both rebel BJP candidates rejected during scrutiny

Pilibhit News: भाजपा के दोनों बागी प्रत्याशियों के नामांकन जांच में खारिज

Thu, 22 Aug 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nominations of both rebel BJP candidates rejected during scrutiny
डीएम से ​शिकायत करते पल्लवी दी​क्षित के जेठ आशुतोष दी​क्षित।स्रोत:आयोजक
पूरनपुर। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में भाजपा के दोनों बागी प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए। पल्लवी दीक्षित के नामांकन में उनके फोटो स्वप्रमाणित न होने, मनप्रीत कौर के नामांकन में शपथ पत्र में खामियां मिलने पर नामांकन खारिज कर दिए गए। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी मानसी सिंह का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। देर शाम उन्हें डीएम ने निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख चुनाव में उतरे तीनों प्रत्याशी भाजपा समर्पित थे। पूर्व में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव कमलेश्वरी दीक्षित के अलावा मानसी सिंह और मनप्रीत कौर प्रत्याशी थीं। तब भाजपा ने किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। उपचुनाव में भी तीनों प्रत्याशी भाजपा का टिकट पाने की जुगाड़ में लगे रहे।
विज्ञापन

आखिरी समय में भाजपा ने मानसी सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। अन्य दोनों प्रत्याशियों की भी चुनाव तैयारी थी। इसको लेकर पल्लवी दीक्षित और मनप्रीत कौर ने भाजपा के बागी प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कराया था। तीनों प्रत्याशी अपनी जीत को प्रति आश्वस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नामांकन के बाद भाजपा नेताओं ने प्रतिष्ठा से जुड़ी सीट पर जीत हासिल करने के लिए अन्य दोनों प्रत्याशियों पर दबाव बनाना शुरू किया। इसमें से एक प्रत्याशी मनप्रीत कौर ने मंगलवार शाम को ही भाजपा नेताओं के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अफसरों को चुनाव न लड़ने का शपथ पत्र दिया। मगर दूसरे प्रत्याशी पल्लवी दीक्षित ने अपने समर्थकों की राय के बाद ही निर्णय देने का आश्वासन भाजपा नेताओं को दिया।समर्थकों से राय मशविरा के बाद पल्लवी ने नामांकन वापस न लेकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। सुबह ब्लॉक कार्यालय परिसर में चस्पा की गई सूची में पल्लवी दीक्षित को नामांकन खारिज होने की जानकारी हुई।
एआरओ/ जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र में स्वप्रमाणित फोटो अनिवार्य रूप से चस्पा करने की जानकारी सभी प्रत्याशियों को दी गई थी, बावजूद इसके पल्लवी दीक्षित का फोटो स्वप्रमाणित नहीं था। वहीं मनप्रीत कौर का नामांकन शपथ पत्र में त्रुटि के कारण खारिज किया गया है।




मंगलवार शाम तक नामांकन निरस्त होने की नहीं दी गई जानकारी

पूरनपुर। मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच का दिन निर्धारित किया गया था। मगर शाम तक नामांकन पत्रों की जांच की जानकारी किसी को नहीं दी गई। पल्लवी दीक्षित के पति अंशुमान दीक्षित अपने वकील को लेकर मंगलवार शाम पांच बजे ब्लॉक कार्यालय जानकारी करने पहुंचे थे। तब तक नामांकन पत्र जमा करने वालों की सूची ब्लॉक कार्यालय परिसर में चस्पा नहीं हुई थी।
बुधवार सुबह नामांकन पत्रों की जांच के बाद की सूची ब्लॉक सभागार में चस्पा होने से लोगों को दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने की जानकारी हुई। एआरओ/ जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण नामांकन पत्रों की जांच कुछ देरी से हुई। नामांकन पत्रों में मिली कमियों को दुरुस्त कराने के लिए मंगलवार शाम छह बजे तक प्रत्याशियों का इंतजार भी किया गया, लेकिन उनसे कोई प्रत्याशी मिलने नहीं पहुंचा। संवाद





निर्विरोध जीतीं मानसी को डीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र
पूरनपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मानसी सिंह निर्विरोध जीत गईं हैं। बुधवार को दो अन्य प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी द्वारा खारिज करने के बाद डीएम संजय कुमार सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा है। इस मौके पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विजय सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद




बिना पूर्व सूचना के खारिज किया नामांकन, डीएम से मिले समर्थक



- निर्वाचन अधिकारी पर लगाया राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप



- पूरनपुर के ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव का मामला......



संवाद न्यूज एजेंसी



पीलीभीत। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में राजनीतिक दबाव के चलते पर्चा खारिज करने का आरोप लगाते हुए दावेदार पल्लवी दीक्षित के समर्थन में लोगों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष निर्वाचन कराने की मांग की।



पूरनपुर विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख के देहांत के बाद उपचुनाव की घोषणा हुई थी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उपचुनाव होने के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए क्षेत्र पंचायत भाग संख्या 211 से निर्वाचित पल्लवी दीक्षित ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज कर दिया गया।



इसके विरोध में उनके जेठ राजू दीक्षित अपने कई साथियों के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि पल्लवी दीक्षित की ओर से 20 अगस्त को समस्त औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नामांकन जमा किया था। आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मानसी सिंह को लाभ पहुंचाने की नीयत से उसका पर्चा बिना पूर्व नोटिस के निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया। जानकारी पर जब उनके प्रस्तावक मंगलवार शाम और बुधवार सुबह ब्लॉक कार्यालय गए तो नामांकन निरस्त होने की जानकारी नहीं दी गई। दोपहर 12 बजे ब्लॉक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा करके उनका नामांकन निरस्त करने की सूचना अंकित कर दी गई। ज्ञापन में कहा है कि इस तरह से निर्वाचन अधिकारी की कार्यशैली से क्षेत्र पंचायत सदस्यों और आम जनता को काफी आघात पहुंचा है। उन्होंने निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया कराए जाने की मांग की है।









चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से नहीं कराई गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी को बिना सूचना दिए एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर पर्चा खारिज होने की सूचना मिली थी। कोई नोटिस भी सुधार का नहीं दिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया से पहले ही जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में हैं।- राजू दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि

डीएम से शिकायत करते पल्लवी दीक्षित के जेठ आशुतोष दीक्षित।स्रोत:आयोजक

डीएम से शिकायत करते पल्लवी दीक्षित के जेठ आशुतोष दीक्षित।स्रोत:आयोजक

डीएम से शिकायत करते पल्लवी दीक्षित के जेठ आशुतोष दीक्षित।स्रोत:आयोजक

डीएम से शिकायत करते पल्लवी दीक्षित के जेठ आशुतोष दीक्षित।स्रोत:आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article