फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nominations for the first phase Today , preparations complete

पहले चरण के लिए नामांकन आज से, तैयारियां पूरी

Sun, 27 Sep 2015 11:10 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 27 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nominations for the first phase Today , preparations complete

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र से बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन सोमवार (आज) से प्रारंभ हो रहे हैं। दो दिन तक चलने वाली इस नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए सोमवार से नामांकन पत्र जमा किए जाएंगेे। इसमें जिला पंचायत वार्डों के नामांकन कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में निर्वाचन अधिकारी/ सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी के समक्ष जमा किए जाएंगे। उनके साथ तीन एआरओ क्रमश: डीसीओ राजेश्वर यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र व जिला सेवा योजना अधिकारी आरबी चतुर्वेदी भी रहेंगे। प्रशासन ने कलक्ट्रेट परिसर में अनावश्यक लोगों की आवा जाही रोकने के लिए बेरीकेडिंग कराई है। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट से सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय तक सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रहेगी। मुख्य गेट पर प्रत्याशियों को तलाशी के बाद मेटल डिटेेक्टर से गुजरना होगा। वहीं समर्थकों को टनकपुर रोड पर ही रोक दिया जाएगा। आवेदक केवल अनुमोदक के साथ ही नामांकन पत्र जमा करने जा सकेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजयकांत सैनी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। जिला पंचायत के साथ ही मरौरी व बरखेड़ा ब्लाक मुख्यालयों पर बीडीसी के नामांकन पत्र जमा होंगे। इसमें मरौरी ब्लाक में निर्वाचन अधिकारी/ जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा और बरखेड़ा में निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निदेशक मत्स्य संजय यादव नामांकन पत्र जमा करेंगे।
विज्ञापन


कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस ने नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कलक्ट्रेट में होने वाले जिला पंचायत वार्ड के नामांकन के बेरीकेडिंग कराई गई है साथ ही दो थाना प्रभारी, चार उपनिरीक्षक, दो महिला उपनिरीक्षक, चार एचसीपी, 10 कांस्टेबिल और पांच महिला कांस्टेबिल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसपी व फायर ब्रिगेड भी तैनात रहेगी। वहीं बीडीसी के नामांकन के लिए मरौरी व बरखेड़ा ब्लाकों में क्रमश: एक एक थाना प्रभारी, दो उपनिरीक्षक, दो हेडकांस्टेबिल, छह कांस्टेबिल और एक महिला कांस्टेबिल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed