{"_id":"576048d74f1c1bc34d11c413","slug":"no-power-to-meet-angry-people-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली नहीं मिलने से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली नहीं मिलने से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूूरो चुर्रासकतपुर।
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
अभयपुर चैना नकटी गांव में एक महीने से नहीं आई है बिजली
एक सप्ताह में समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी
एक महीने से बिजली विभाग के कार्यालयों में चक्कर काटने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर अभयपुर चैना नकटी गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मंगलवार को गांव के दर्जनों लोग प्राथमिक विद्यालय के पास इकठ्ठा हुए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रदर्शनकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जमकर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना था कि एक माह पहले आई आंधी के बाद खराब हुई बिजली को अब तक सुधारा नहीं जा सका है। एक सप्ताह में समाधान न होने पर विद्युत उपकेंद्र पर धरना देने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में राजबहादुर, रूपसिंह, पप्पू सिंह, अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह, सियाराम, अवधेश, प्रेमपाल, रामकिशोर, रामपाल, धनपाल आदि रहे।