{"_id":"64d144e02916648c6d02e4f5","slug":"no-one-even-looked-at-it-with-a-wrong-eye-what-is-the-medical-test-worth-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2313-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किसी ने गलत निगाह से देखा तक नहीं... मेडिकल परीक्षण किस बात का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किसी ने गलत निगाह से देखा तक नहीं... मेडिकल परीक्षण किस बात का
Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने के लिए लाई गई किशोरी ने परीक्षण नहीं कराया। कहा, जब उसे किसी ने गलत निगाह तक से नहीं देखा तो वह मेडिकल परीक्षण किस बात का कराए।
कोतवाली पुलिस ने रविवार को बरेली रोड के भड़रिया मोड़ से दो माह से गायब किशोरी को बरामद किया था। किशोरी के पिता ने उसे अगवा करने की रिपोर्ट अज्ञात युवक के विरुद्ध दर्ज कराई थी। पुलिस ने बयान लेने के बाद किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे कोई नहीं ले गया था। वह खुद घूमने गई थी। महिला चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर ने जब मेडिकल परीक्षण करना चाहा तो किशोरी ने मना कर दिया। बोली, उसे किसी ने गलत निगाह तक से नहीं देखा, छूना तो दूर की बात, इसलिए वह मेडिकल परीक्षण नहीं कराएगी। इसके बाद पुलिस किशोरी को कोतवाली ले गई। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि किशोरी को मंगलवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा।