{"_id":"663a1e9e56ac475ca909aaf1","slug":"no-attention-paid-even-after-complaint-electric-pole-fell-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-115928-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शिकायत के बाद भी नहीं दिया ध्यान, बिजली का खंभा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शिकायत के बाद भी नहीं दिया ध्यान, बिजली का खंभा गिरा
विज्ञापन
बरखेड़ा के वार्ड दस में मकान पर गिरा बिजली का खम्भा । संवाद
-गुस्साए मोहल्ले वालों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनदेखी से जर्जर बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि किसी फॉल्ट के चलते लाइन बंद थी वरना बढ़ा हादसा हो सकता था। बाद में गुस्साए लोगों ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पॉवर कारपोरेशन की टीम ने पुन: खंभा लगाने का काम शुरू कर दिया है।
सोमवार की सुबह सात बजे पीलीभीत से बरखेड़ा को जाने वाली विद्युत लाइन किसी फाॅल्ट के कारण बंद थी। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे वार्ड नंबर आठ व 10 को जाने वाले मार्ग पर सलीम के घर के पास लगा जर्जर बिजली का खंभा गिरकर उसकी छत की बाउंड्री से जाकर टिक गया।
खंभा गिरने से गली में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मोहल्ले वालों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से कई बार खंभे को बदलवाने के लिए कहा गया पर किसी ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मोहल्ले के लोगों का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में अचल गंगवार, प्रेम सक्सेना, जैनुल, सचिन, कमरूल हसन, मोहम्मद हबीब, खालिद, मोहम्मद रिजवान, राजेश सक्सेना, खुर्शीद, परवेज आदि शामिल रहे।
वार्ड के सभासद कमरूल हसन ने बताया कि वह भी खंभे को बदलने के लिए कई बार पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को जानकारी दे चुके थे, पर किसी ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।
-
एंगिल हटवाने की मांग
वार्ड नंबर पांच गांधी आश्रम के सामने वाली गली में रहने वाले रामप्रकाश ने बताया कि उनकी घर की दीवार से लगे एंगिल को हटवाने के लिए वे पावर कॉरपोरेशन के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है। किसी दिन भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि जल्द एंगिल हटवाया जाए।
-
मोहल्ले वासियों की शिकायत के बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। इस पर विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य के तहत खंभे को बदलवाया जाना था। फिलहाल अब नया खंभा लगवाया जा रहा है।
- सुखलाल, अपर अभियंता उपकेंद्र बरखेड़ा