फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No action taken against fodder scam even after seven cattle died

Pilibhit News: सात गोवंशों की जान जाने के बाद भी चारा घोटाले पर कार्रवाई नहींं

Sun, 29 Mar 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
No action taken against fodder scam even after seven cattle died
शनिवार को दोपहर 12बजे तक गोदाम से गायब हरा चारा फोटो संवाद - फोटो : samvad
बरखेड़ा। मूसेपुर गांव की जिस सात गोवंशों की वृहद गोशाला में माैत हुई थी। उसमें अब भी गोवंशों के लिए हरा चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। घटिया स्तर के भूसा की आपूर्ति एवं पशुओं की मौत के बाद कई जिम्मेदारों के वेतन पर तो रोक लगा दी गई, लेकिन चारा आपूर्ति करने वाली संस्था के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जांच में यह पता चला कि गोशाला में भूसा, हरा चारा और दाना की आपूर्ति करने वाली संस्था की ओर से 17 लाख रुपये के भुगतान का जो बिल दिया गया। उसके साथ जीएसटी नंबर संस्था के बजाय किसी अन्य का है। संस्था ने पांच महीने से गोशाला को भूसा, हरा चारा, दाना आपूर्ति की। इसका भुगतान अब तक नहीं मांगा था।
विज्ञापन

भुगतान के संबंध में ग्राम पंचायत सचिव रूपेश सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि संस्था से भुगतान के लिए कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है। अब संस्था की तरफ से भुगतान के लिए 17 लाख रुपये का जो बिल दिया गया, उस पर जीएसटी नंबर किसी और का था। इस कारण भुगतान से मना कर दिया गया। कोई दूसरा बिल नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरा चारा पेटी आपूर्तिकर्ता राशिद ने बताया कि उसे पांच महीने बीत जाने के बाद एक रुपये का भी संस्था ने भुगतान नहीं दिया। इस कारण होली से पहले से हरा चारा भेजना बंद कर दिया। पशु मित्र ने बताया कि पिछले तीन दिनों में केवल चार क्विंटल हरा चारा आया हैं, जबकि 12 क्विंटल हरा चारा प्रतिदिन आना चाहिए। उधर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके त्यागी का कहना है कि गोशाला का स्थलीय निरीक्षण किया है। दावा किया कि हरा चारा सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed