{"_id":"571e5f434f1c1b443ea91866","slug":"nine-district-fire-burns-home-huge-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आग से नौ घर जले,भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आग से नौ घर जले,भारी नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को कहीं घूरे तो कहीं चिंगारी से आग फैल गई। आग से बीसलपुर में सात, अमरिया और बरखेड़ा में एक-एक घर जलकर राख हो गया। इसके अलावा न्यूरिया, पूरनपुर और बिलसंडा में आग से कई एकड़ भूसा और नरई जल गई। गढ़वाखेड़ा के पास जलता वृक्ष गिरने से असम हाइवे पर जाम लगा रहा।
बीसलपुर। सोमवार को गांव रोहनिया में किसी ने गर्म राख घूरे पर डाल दी। जिससे सुलग रहे घूरे से उठी चिंगारी से अयूब के घर आग लग गई। शोर-शाराबा होने पर गांव में हड़कंप मच गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे बेकाबू हुई आग ने लियाकत अली, तौफीक, कयूम, चांदबाबू और जब्बार अली के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगड भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में नगदी, छप्पर, कपड़े, बर्तन, जेवर, भूसा सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
न्यूरिया। गांव गौहर निवासी अक्तर के पोल्टी फार्म में आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह थी पोल्टी फार्म में चूजे नहीं थे। आग में पोल्टी फार्म में रखा दाना, इंजन, जेनरेटर, इंवर्टर समेत करीब दो लाख का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर गांव निवासी नफीस, इदरीश, नत्थू और रफीक के करीब 500 यूकेलिप्टस के पेड़ झुलस गए।
विज्ञापन
मझोला। फुल्लाईया फार्म में रोड किनारे फार्मर भूपेंद्र सिंह के खेत में गेहूं की नरई में किसी ने जलती बीड़ी फेंक दी, जिससे नरई में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने फुल्लाईया फार्म, गगनापुर, मझोला गांव सहित सैकड़ों एकड़ नरई को अपनी चपेट में ले लिया। खटीमा से पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पूरनपुर। गढ़वाखेड़ा में अचानक नरई के खेतों में आग लग गई। इसमें नीतू सिंह का खेत में लगा कई ट्रॉली भूसा, जसपाल सिंह की करीब 11 एकड़ में भूसा बनाने को खड़ी नरई जल गई। आग ने गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के समीप आसाम हाइवे किनारे खड़े एक पीपल के वृक्ष को चपेट में ले लिया। जलता पेड़ गिरने से असम हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया।
अमरिया। गांव ढेरम में चूल्हे की चिंगारी से गांव निवासी हफीज अहमद के घर आग लग गई। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। उधर, गांव जगत के पास खेतों में लगी आग से गांव निवासी दिलबाग के पांच, तंजील के छह भूसे के ढेर जल गए। वचन सिंह का एक ढेर और थ्रेसर, गुरमीत सिंह का एक ढेर और एक बुग्गी जलकर नष्ट हो गई।
बिलसंडा। गांव नवदिया और मलिका में कई एकड़ गेहूं की नरई जलकर राख हो गई। मलिका निवासी अशोक कुमार सक्सेना का दो एकड़ गन्ना झुलस गया। कई घंटे कहर बरपाती हुई आग बिलसंडा के किनारे तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
बरखेड़ा। मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी विलासो के घर पर सोमवार को कोई नहीं था। अचानक उसके घर में आग लग गई, जिससे 30 हजार की नगदी व चारपाई-बिस्तर सहित करीब 50 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया।