फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Night wrapped in a blanket of fog, morning rain of dew

Pilibhit News: कोहरे की चादर में लिपटी रात, सुबह ओस की बरसात

Sun, 05 Jan 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Night wrapped in a blanket of fog, morning rain of dew
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत। चार दिनों से चल रही शीतलहर के बाद शनिवार को कोहरे ने तराई को अपने आगोश में ले लिया। शुक्रवार देर शाम से ही जिला कोहरे की चादर में लिपटा दिखा। शनिवार को सुबह के समय हर ओर ओस नजर आ रही थी। सड़कों पर सुबह के समय वाहनों की आवाजाही भी कम रही। जो लोग जरूरी काम की वजह से निकले भी वह भी दृश्यता कम होने की वजह से हेडलाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते दिखे।
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर कोहरा छाए रहने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। जरूरी कार्य से निकलने वाले लोग शरीर को अच्छे से ढंककर आवाजाही करते दिखे। गलन और ठिठुरन से परेशान लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन

शहर में कुछ स्थानों पर दिन में अलाव न जलने लोग परेशान दिखे। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएस ढाका ने बताया कि शनिवार को अधिकतम 14.7 व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी लगातार बिगड़ रहे मौसम से फसलें प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। शीतलहर और पाला फसलों को नुकसान पहुंचाता है। फसलें काला रतुआ, सफेद रतुआ, पछेती-तुषार आदि रोगों की चपेट में आ सकती हैं। ऐसे में बीमारी से रोकथाम के लिए बोर्डाे मिश्रण या कॉपर ऑक्सी-क्लोराइड, फाॅस्फोरस और पोटेशियम का फसलों पर छिड़काव करें। शीतलहर के दौरान जहां भी संभव हो हल्की और बार-बार सतही सिंचाई करें। बागवानी और बगीचों में इंटरक्रॉपिंग खेती का उपयोग करें।

इन बातों का रखे ध्यान
- सर्दियों के पर्याप्त कपड़ें पहनें।
- शीतलहर के दौरान फ्लू, बहती/भरी हुई नाक या नाक से खून आना जैसी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
- घरों से बेवजह बाहर न निकलें और ठंडी हवा के संपर्क में आने से बचें।
- शरीर के तापमान का संतुलन बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें।
- नियमित रूप से गर्म तरल पदार्थ पिएं।
- तेल, पेट्रोलियम जेली या बॉडी क्रीम से नियमित रूप से शरीर की मालिश करें।

चार दिन में ऐसे गिरा तापमान
बुधवार अधिकतम 15.8 न्यूनतम 9.6
बृहस्पतिवार अधिकतम 14.9 न्यूनतम 9.4
शुक्रवार अधिकतम 15.2 न्यूनतम 9.3
शनिवार अधिकतम 14.7 न्यूनतम 8.8

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय की इमरजेन्सी के पास लगे आलाव की सुलगती लकड़ी के पास बैठे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed