फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NIELIT Extension Center will be built in Drummond Government Inter College with an expenditure of Rs 14.80 crore

Pilibhit News: ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 14.80 करोड़ से बनेगा नाइलिट एक्सटेंशन सेंटर

Sun, 21 Jul 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
NIELIT Extension Center will be built in Drummond Government Inter College with an expenditure of Rs 14.80 crore
पीलीभीत। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 14.80 करोड़ की लागत से नाइलिट एक्सटेंशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सेंटर की स्थापना से जिले के हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा। जल्द ही समस्त औपचारिकताएं पूरी कर इसकी शुरुआत कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 7000 वर्ग फुट जगह सेंटर के लिए चिह्नित कर ली गई है। जिसमें 14 कमरे बनाए जाएंगे। एक बार में 300 छात्र-छात्राएं यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह जनपद के लिए अच्छा कदम है। देश में अभी तक 52 केंद्र हैं, 53 वां केंद्र पीलीभीत में खुलने जा रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर टीम निरीक्षण के बाद मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट भी भेज चुकी है। पांच साल में 3325 युवाओं के प्रशिक्षण का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि एससी-एसटी के युवाओं को मुफ्त में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा ओबीसी छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्ता नंद, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, एलएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। नाइलिट के गोरखपुर -लखनऊ के निदेशक डा.धर्मेंद्र कुमार मिश्रा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed