{"_id":"67f810293218d251dc091b2a","slug":"nia-releases-poster-of-terrorist-kulveer-singh-sidhu-with-a-bounty-of-rs-10-lakh-on-his-head-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-133925-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत में 10 लाख के इनामी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू की तलाश, कई जगह लगाए गए पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत में 10 लाख के इनामी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू की तलाश, कई जगह लगाए गए पोस्टर
Tue, 22 Apr 2025 10:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:35 AM IST
सार
Pilibhit News: कोरोना काल में कई महीने तक पूरनपुर क्षेत्र में रहे 10 लाख रुपये के इनामी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू को एनआईए तलाश कर रही है। पूरनपुर क्षेत्र में उसके पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पूरनपुर में लगाया गया पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने कोरोना काल में कई महीने तक पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में रहने वाले 10 लाख रुपये के इनामी आतंकवादी कुलवीर सिंह सिद्धू का पोस्टर जारी किया। यह पोस्टर पूरनपुर कोतवाली गेट के समीप सहित कई अन्य स्थानों पर चस्पा किए गए हैं। पोस्टर में उसके 10 लाख रुपये के इनामी होने और सूचना देने के लिए पता और मोबाइल नंबर अंकित है।
पंजाब के गुरदासपुर जिले की कालानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकियों को 23 दिसंबर 2024 की सुबह पंजाब और पीलीभीत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पूरनपुर क्षेत्र में मार गिराया था। इंग्लैंड में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू का फोन आने पर गांव गजरौला जप्ती निवासी जसपाल सिंह सनी ने तीनों आतंकियों को नगर के हरजी होटल में ठहराया था।
कई माह तक पूरनपुर में रहा था सिद्धू
सिद्धू ने ही तीनों आतंकियों को फर्जी आधार कार्ड पर ठहराया गया था। पुलिस ने आतंकवादियों के मददगार जसपाल सिंह सनी को जेल भेजा था। जांच में पाया गया कि एनआईए का 10 लाख रुपये का इनामी कुलवीर सिंह सिद्धू कोरोना काल में कई माह तक पूरनपुर और क्षेत्र के गांवों में रुका था। कई युवकों से उसके संबंध हो गए थे। इसके बाद यहां से ग्रीस चला गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Pilibhit Encounter: यहां मिला सनी का मोबाइल, आतंकियों के संबंधों का होगा खुलासा; सिद्धू को लेकर मिलेगी जानकारी
10 लाख के इनामी आतंकी के कई दिनों तक पीलीभीत जिले में रहने की जानकारी पर एनआईए और अन्य खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। कई दिन तक पूरनपुर क्षेत्र में डेरा डालकर आतंकवादी कुलवीर सिंह सिद्धू की जानकारी जुटाई थी। सिद्धू अब तक पुलिस व एनआईए के हाथ नहीं लग सका है। अब पूरनपुर में उसकी तलाश में पोस्टर लगाए गए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन