फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nia

एनआईए टीम ने न्यूरिया में डाला डेरा, संदिग्ध को साथ लेकर छापे मारे

Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
nia
पीलीभीत। नकली नोट के धंधे को लेकर छानबीन करने आई एनआईए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) की टीम ने न्यूरिया में डेरा जमा लिया है। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीम ने कई जगह छापे मारे। एक युवक को भी हिरासत में लेकर साथ रखा गया। उसके पास नकली नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। हालांकि अधिकारी एनआईए से जुड़ा मामला होने पर गोपनीयता बनाए रखने को कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र का रहने वाला एक युवक डेढ़ माह पूर्व नकली नोट की तस्करी करते पश्चिम बंगाल में पकड़ा गया था। पूछताछ में बड़े स्तर पर नकली नोट के धंधे का इनपुट मिला था। यह भी सामने आया था कि नकली नोट बांग्लादेश के जरिए आ रहे हैं। ऐसे में खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया था। मामले में कार्रवाई चलती रही और अब एनआईए इसकी पड़ताल को पीलीभीत पहुंची। एनआईए की टीम दो दिन से न्यूरिया इलाके में डेरा जमाए हुए है। गोपनीय तरीके से कार्रवाई कर रही है। जहानाबाद में भी बीते दिनों छापा मारा था। बृहस्पतिवार को टीम ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इसमें पुलिस बल मांगा और फिर न्यूरिया में छापे मारे। बताते हैं कि एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। उसके पास से नकली नोट बरामद होने की भी चर्चा तेज है। एनआईए, स्थानीय पुलिस की टीम के साथ हिरासत में लिया गया संदिग्ध भी देखा गया है। बताते हैं कि उस युवक के जरिए टीम नकली नोट के कारोबार से जुड़े सरगनाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एनआईए के अलावा बुधवार रात पश्चिम बंगाल से एक टीम के पीलीभीत पहुंचने की भी चर्चा रही। इसके एनआईए टीम के साथ रहने की बात कही जाती रही। मगर अधिकारियों ने इसको गलत बताने के साथ ही अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए की टीम हमारे यहां आई हुई है। वह किस सिलसिले में आई, इसके बारे में जानकारी नहीं है। सहयोग मांगने पर उनको पुलिस बल मुहैया कराया गया है। दूसरी जांच टीम आने की जानकारी नहीं है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed