फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nhrosa to save the village Floods block the Jonki strength

नहरोसा गांव को बचाने को बाढ़ खंड ने झोंकी ताकत

Mon, 17 Aug 2015 11:23 PM IST
Hazara
Hazara Updated Mon, 17 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Nhrosa to save the village Floods block the Jonki strength

गांव नहरोसा के समीप शारदा नदी का तेजी से हो रहा भूकटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटान के चलते गांव व नदी के बीच मात्र 15 मीटर का फासला रह गया है। जिसके चलते भयभीत ग्रामीणों का पलायन दूसरे दिन भी जारी रहा। बाढ़ खंड ईई मिन्हाज अहमद ने रविवार को कटान स्थल का जायजा लेने के बाद कटान रोकने को बल्ली पायलिंग का काम सोमवार से शुरू करा दिया। क्षेत्र की जनता भी प्रशासन के साथ गांव बचाने में जुटी हुई है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कटान रोकने को नदी किनारे एकत्र होकर इबादत भी की।

विज्ञापन

तेजी से हो रहे भूकटान में नदी गांव के समीप किसानों के गन्ना, धान की फसलों को लीलती हुई गांव की ओर बढ़ रही है। कटान रोकने को बाढ़ खंड के कर्मचारी सोमवार को जुटे रहे। गांव के तमाम लोग भी उनके साथ जुटे। कटान रोकने को बल्ली लगाकर मिट्टी से भरे कट्टे, वृक्षों को काटकर नदी में डाला जा रहा है। तेजी से हो रहे भूकटान को लेकर गांव के आधा दर्जन परिवार सोमवार को भी पलायन कर गए। नदी के तेजी से कटान को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नदी किनारे पहुंचकर कटान रोकने को खुदा से दुआ की। बसपा जिलाध्यक्ष मुनेंद्र सागर ने भी टीम के साथ गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed