फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NHM contract workers continue work outs

एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो  पीलीभीत।
ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
NHM contract workers continue work outs
एनएचएम - फोटो : अमर उजाला
अमरिया में धरना देकर सौंपा ज्ञापन 
विज्ञापन

लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में एनएचएम संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी काम नहीं किया। वहीं ब्लाक स्तर पर भी संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में संविदा कर्मियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार जारी रहा। जिला पुरुष अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला क्षय रोग केंद्र आदि में नेशनल हेल्थ मिशन से जुड़े संविदा कर्मियों ने उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद कार्य बहिष्कार में शामिल हो गए। 
विज्ञापन

अमरिया। लाठी चार्ज के विरोध में यहां भी एनएचएम संविदा कमियों ने मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। तमाम संविदा कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एकत्र हुए और लाठी चार्ज के विरोध में धरना दिया। संविदा कर्मियों ने चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 16 मार्च तक कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में बृजेश मोहन, जितेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, पुष्पादेवी, नवजीत कौर, नेहा श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। कार्य बहिष्कार करने वालों में डॉ. शरीफ अंसारी, डॉ. वीडी पांडेय, डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. तूलिका, डॉ. रिया, प्राची अग्रवाल, देवेंद्र अस्थाना, अरुण कुमार, सत्यम जायसवाल, संजीव कुमार, विपिन कुमार, अमित कुमार, नीलम, प्रेमवती आदि मौजूद रहे। 
पूरनपुर। स्थाईकरण सहित विभिन्न मांगे पूरी न होने के विरोध में मंगलवार को भी कुछ संविदा कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जबकि कुछ ने रोज की तरह कार्य किया। हड़ताली संविदा कर्मचारियों ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। डॉ. रेहान खान, डॉ. अरविंद प्रताप सिंह, डॉ. देवेश गिरी ने बताया कि मांगे पूरी न होने और प्रांतीय स्तर से निर्देश न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल जारी रखी जाएगी। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि तीन संविदा चिकित्सक, तीन काउंसलर सहित कुछ कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जबकि डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी, सभी संविदा स्टाफ नर्स, कार्यालय में तैनात संविदा स्टाफ, एएनएम ने कार्य किया है।


बीसलपुर में डॉक्टरों ने दिया धरना
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संविदा डॉक्टरों और कर्मचारियों ने स्थाई कराने की मांग को लेकर आज से हड़ताल पर रहकर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठने वालों में डॉ. सर्वेश गर्ग, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. ललिता रस्तोगी, डॉ. घुंघरू जायसवाल, प्रदीप गंगवार, सरफ राज, शिवराम, राजेश कनौजिया, आशीष सक्सेना, सीमा, दीपशिखा, सुनीता, कविता, पूनम, प्रीति, सुजाता, कमलेश गंगवार, अमित, डॉ. अदनान अली और डॉ. शोएब खान आदि लोग बैठे। इन संविदा डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा हड़ताल शुरू कर दिए जाने से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने बताया कि संविदा डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने और धरना देने की सूचना सीएमओ को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed