{"_id":"64779f8931f23c7b6c03ff77","slug":"new-electric-sub-station-will-be-built-soon-people-will-get-relief-pilibhit-news-c-4-1-169689-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जल्द ही बनेगा नया विद्युत सब स्टेशन, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जल्द ही बनेगा नया विद्युत सब स्टेशन, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
- 12 हजार उपभोक्ताओं की दिक्कत दूर होगी, अभी शहर के पांच फीडर से हो रही है विद्युत आपूर्ति
प्रसून गंगवार
पीलीभीत। शहर में जल्द ही नया विद्युत सब स्टेशन बनना शुरू हो जाएगा। इसके बनने से उपभोक्ताओं को बिजली की कटौती, फाॅल्ट जैसी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सब स्टेशन के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
शहर में नए सब स्टेशन को बनाने के लिए वर्ष 2022 में प्रस्ताव भेजा गया था। जिसे रीवैंप योजना के अंतर्गत अब पास कर दिया गया है। सब स्टेशन के लिए जमीन का पेच भी हल हो गया है। शहर में मदीनाशाह के पास स्थित शराब की दुकान के पास खाली पड़ी नजूल की भूमि पर इसका निर्माण कराया जाएगा। करीब पांच करोड़ की लागत आएगी। (संवाद)
-
12 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
शहर के पांच फीडर टाउन नंबर एक व दो, कांशीराम, खकरा और निरंजन कुंज कॉलोनी में ओवरलोड की समस्या रहती है। इन फीडरों से लगभग 12 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। ओवरलोड की समस्या के कारण आए दिन यहां ट्रांसफार्मर फुंकने व तार टूटने जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। सब स्टेशन बनने से इन पांचों जगहों पर समस्या में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
-
पांच एमवीए का लगाया जाएगा ट्रांसफार्मर
सब स्टेशन पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिससे चार फीडरों को जोड़ा जाएगा। ऐसे में शहर के अधिकांश उपभोक्ताओं को आराम मिल जाएगा।
-- -- -- -- --
वर्ष 2022 में सब स्टेशन का प्रस्ताव भेजा गया था, जोकि अब पास हो सका है। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। जिससे शहर के पांच फीडरों के उपभोक्ताओं को आराम मिल सकेगा।
-जहांगीर आलम, जेई