{"_id":"6987700065c8437d9f0666f4","slug":"nepalese-elephants-wreaked-havoc-at-the-outpost-in-pilibhit-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लग्गा भग्गा चौकी में घुसे नेपाली हाथी, वनकर्मियों ने छत पर चढ़कर बचाई जान; केले की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लग्गा भग्गा चौकी में घुसे नेपाली हाथी, वनकर्मियों ने छत पर चढ़कर बचाई जान; केले की फसल रौंदी
Sat, 07 Feb 2026 10:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:41 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में नेपाली हाथियों का आतंक थम नहीं रहा। कलीनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात हाथियों ने लग्गा भग्गा वन चौकी पर उत्पात मचाया। करीब 20 हाथियों के झुंड ने चौकी को घेर लिया। चौकी में मौजूद तीनों वनकर्मी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए, जबकि हाथियों ने नीचे फर्नीचर, बाइक सहित अन्य सामान तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
हाथियों ने रौंदी केले की फसल
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा चौकी में शुक्रवार रात नेपाली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। वन चौकी में तोड़फोड़ की, जान बचाने के लिए वनकर्मियों को छत पर चढ़ना पड़ा। शोर शराबा करने पर हाथी वहां से हट गए। गभिया सहराई गांव में भी हाथियों ने केले की फसलें उजाड़ीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, बराही रेंज के अंतर्गत शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। शुक्रवार रात नेपाल की ओर से करीब 20 हाथियों का झुंड लग्गा भग्गा चौकी के नजदीक पहुंच गया। कुछ हाथी चौकी परिसर में भी घुस गए। वहां रखे फर्नीचर और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकी में मौजूद तीन वनकर्मी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गए और शोर मचाना शुरू किया। करीब आधे घंटे तक हाथियों की चौकी पर मौजूदगी बनी रही।
विज्ञापन
वनकर्मियों के शोर मचाने पर हाथी वहां से आगे की ओर निकल गए। शुक्रवार रात को ही कुछ हाथी नदी के इस पार गभिया सहराई गांव के निकट पहुंच गए और कई किसानों की केले की फसल को उजाड़ दिया। हाथियों की बढ़ती सक्रियता से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को अलर्ट कर दिया गया है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन