{"_id":"6a875ec06f1fe56a7003794a","slug":"need-to-teach-a-lesson-not-to-be-afraid-or-panic-kanchhal-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167019-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरने और घबराने की नहीं, सबक सिखाने की जरूरत : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरने और घबराने की नहीं, सबक सिखाने की जरूरत : कंछल
विज्ञापन
पूरनपुर में नगर पालिका के सभागार में व्यापारियों को संबोधित करते व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। भ्रष्ट अफसर ईमानदार व्यापारी की जांच नहीं करेगा। ऐसे अफसरों को सबक सिखाने की जरूरत है। अगर अफसर ईमानदार है, तब उसे सम्मान भी दिया जाए।
प्रांतीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत व्यापारी ईमानदार और इतने ही प्रतिशत अधिकारी भ्रष्ट हैं। व्यापारी टैक्स देता है। सर्वे व्यापारी का नहीं अफसरों का होना चाहिए। कहा कि व्यापार मंडल ने 54 साल में व्यापारियों की ढाई सौ मांगों को पूरा कराया है। व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा हो, दुकान जलने पर व्यापारी का एक करोड़ रुपये का बीमा हो, विभिन्न लाइसेंसों का आजीवनीकरण हो, पंजीकृत व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिया जाए, ट्रेनों में व्यापारियों को सीटों का 10 प्रतिशत आरक्षण हो। ये सभी मांगें पूरी कराने की कोशिश की जा रही है।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शाहजहांपुर जिले के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि एकजुटता पर कोई ताकत व्यापारियों का मुकाबला नहीं कर सकती। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, नवीन अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, अंकुश खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल, बलजीत सिंह खैहरा, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी आदि शामिल रहे। संवाद