फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   navratra

पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 06 Oct 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई।दसवें दिन शहर में तीन स्थानों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली र्गइं।इस दौरान आसपास गांव के काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
navratra
दुर्गा मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई। नौवें दिन भंडारे के साथ आयोजन को विराम दिया गया। दसवें दिन शहर में तीन स्थानों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली र्गइं। बाद में देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर प्रतिमाओं का पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में चल रहे नौ दिवसीय श्री महादुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई, जो बरहा रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, थाना सुनगढ़ी, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा होते हुए देवहा नदी के तट पर स्थित ब्रह्मचारी घाट पहुंची। शोभायात्रा में देवी भक्त ढोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर मां दुर्गा के भजनों पर नाचते-गाते व अबीर-गुलाल उड़ाते चल रहे थे। घाट पर जयकारों के बीच विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के साथ अगले वर्ष फिर से मां के आने की कामना की गई। शोभायात्रा में शिव कुमार, हुकुम सिंह नेगी, राजेश सिंह, धमेंद्र कुमार, अरविंद कुमार आदि भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर शहर के मोहल्ला खकरा और मोहल्ला मोहम्मद वासिल से भी मां दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली र्गइं, जो शहर के प्रमुख मार्गों पर घूमने के बाद ब्रहमचारी घाट पहुंचीं। जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच श्रीकांत द्विवेदी के अलावा पुलिस लाइन की फोर्स को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता के कलाकारों ने बांधा समां
गभिया सहराई। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव गभिया सहराई में दुर्गा पूजा और विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार शाम मंदिर परिसर में माता रानी का दरबार सजाया गया। विधिवत पूजन किया गया। कोलकाता से आए कलाकारों ने बांग्ला नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नाटक में काली माता का रूप धरकर कलाकारों ने सबको मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान आसपास गांव के काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद भी मंदिर परिसर पहुंचे। माथा टेकने के बाद लोगों को संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित, प्रधान संगठन के अध्यक्ष शंकर राय, अजय बैध, अर्जुन मंडल, रामजीवन सरकार, कमेटी अध्यक्ष कालीपद गाईन,अंजन ढाली, बासुदेव, सुभाष ,असीम मिर्धा,विधान मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed