{"_id":"685311e32446a631180fc229","slug":"navadiya-sitarganj-main-road-becomes-swampy-traffic-affected-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138014-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नवदिया सितारगंज में मुख्य सड़क बनी दलदल, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नवदिया सितारगंज में मुख्य सड़क बनी दलदल, यातायात प्रभावित
Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। चार दिन पूर्व हुई बारिश के बाद गांव नवदिया सितारगंज के बीचो-बीच से गुजरने वाली सड़क दलदल बन गई है। इस वजह से यातायात प्रभावित होने लगा है।
गांव नवदिया सितारगंज के बीच से गुजरने वाली सड़क कच्ची होने के कारण जरा सी बारिश होने पर दलदल में तब्दील हो जाती है। चार दिन पूर्व हुई बारिश का पानी सड़क पर भरा है। इस वजह से सड़क ने दलदल का रूप ले लिया है। इससे उधर का यातायात भी प्रभावित हो गया है। इधर से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत होने लगी है। बीसलपुर से नवदिया सितारगंज होकर जाने वाला मार्ग बरेली जाने का शॉर्टकट मार्ग भी है। इस वजह से मार्ग पर काफी लोगों का आना-जाना भी है। सड़क की यह स्थिति पिछले कई दशकों से है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। इस बाबत एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज कर इस समस्या का अतिशीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।