{"_id":"2dcb042e2fbbac0f56c30eda82dfda23","slug":"national-herald-episode-kindled-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड प्रकरण पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेराल्ड प्रकरण पर भड़के कांग्रेसी, प्रदर्शन
पीलीभीत।
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व
विज्ञापन
उपाध्यक्ष राहुल गांधी को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर
प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम का सौंपकर केंद्र सरकार
की बर्खास्तगी की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखलाक अंसारी के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को झूठा फंसाने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री के इशारों पर कुछ भाजपा नेताओं ने षड़यंत्र के तहत झूठे दस्तावेज तैयार कोर्ट को गुमराह कर झूठा मुकदमा दायर किया है। इसमें राजनीतिक प्रतिद्वंदिता साफ झलक रही है। ज्ञापन में केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई।
प्रदर्शन करने वालों में शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, तेजराम गंगवार, अंबरीश चंद्र मिश्रा, वीरेंद्र रस्तोगी, प्रदीप मिश्रा, शकील नूरी, असलम अंसारी, मोतीराम राजपूत, रामनारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद यामीन आदि शामिल रहे।