{"_id":"671c09e2ff3f60fca8024059","slug":"narrated-the-story-of-shri-rams-marriage-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-124624-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: श्रीराम विवाह की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: श्रीराम विवाह की कथा सुनाई
विज्ञापन
गांव मरौरी खास में रामकथा सुनाते पंकज मिश्रा।स्रोत:आयोजक
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव मरौरी खास में श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे राम विवाह की कथा सुनाई गई।
कथावाचक पंकज मिश्रा ने कहा कि माता सीता ने भगवान शिव का धनुष सफाई करते हुए उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ। राजा ने प्रतिज्ञा की कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा।
उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी राजा- महाराजाओं को विवाह के लिए निमंत्रण भेजा। सभी लोगों ने एक-एक कर धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्रीराम धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता जी व श्रीराम का विवाह हुआ। इस मौके पर विपिन शुक्ला, नेकपाल, अनिल सिंह नेपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद