फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Namaz is being offered at a religious place built by ignoring the rules notice issued in Pilibhit

Pilibhit News: नियमों की अनदेखी कर बने धार्मिक स्थल पर पढ़ाई जा रही थी नमाज, नोटिस जारी

Sun, 20 Apr 2025 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 10:50 PM IST
सार

पीलीभीत के नकटादाना चौराहे के पास की केजीएन कॉलोनी चर्चा में है। यहां अनुमति लिए बिना धार्मिक स्थल बनाकर नमाज अदा कराई जा रही थी। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Namaz is being offered at a religious place built by ignoring the rules notice issued in Pilibhit
मस्जिद गेट के बाहर चस्पा की गई सूचना।

विस्तार

पीलीभीत में विनियमित क्षेत्र की अनुमति लिए बिना धार्मिक स्थल बनाकर नमाज अदा करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित को नोटिस जारी कर एक मई तक संतोषजनक जवाब मांगा है। नोटिस की प्रतिलिपि मिलने पर पुलिस भी गंभीर हुई। इसके बाद संचालक की ओर से धार्मिक स्थल के बाहर नमाज बंद होने की सूचना चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन


मामला नकटादाना चौराहे के पास विकसित की गई केजीएन कॉलोनी का है। वर्तमान में सपा के बड़े पदाधिकारी ने कॉलोनी को विकसित करने के बाद वर्ष 2018 में एक धार्मिक स्थल के लिए छोड़ी गई जगह पर निर्माण कराया। इसके बाद उसमें कॉलोनी समेत आसपास के लोगों ने नमाज अदा करनी शुरू कर दी। पूर्व में अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल पर पढ़ाई जा रही नमाज को लेकर गोपनीय शिकायत की गई। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच के बाद संचालक को नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन


नोटिस में यह कहा गया 
नोटिस में कहा गया कि विनियमित क्षेत्र के नियमों का पालन किए बिना केजीएन कॉलोनी में भूखंड के भूतल पर निर्माण किया गया है। इसकी स्थिति को स्पष्ट कराने के लिए संचालक को एक मई तक जवाब देने का समय दिया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया कि धारा 6 के अधीन अपेक्षित प्राधिकारी के अनुज्ञा के बिना निर्माण करने के लिए 10 हजार रुपये के अर्थदंड के भागी भी हो सकते हैं। नोटिस की प्रतिलिपि मिलने के बाद क्षेत्रीय पुलिस भी गंभीर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में 10 लाख के इनामी आतंकी कुलवीर सिंह सिद्धू की तलाश, कई जगह लगाए गए पोस्टर

धार्मिक स्थल पर बंद कराई नमाज 
धार्मिक स्थल पर नमाज को बंद करा दिया। संचालक की ओर से धार्मिक स्थल के गेट पर सूचना चस्पा कर नमाज बंद होने बात लिखी गई। इसके अलावा बेलो वाले चौराहे के निकट भी धार्मिक स्थल पर निर्माण कराए जाने के मामले में नोटिस दिया गया है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पत्र मिलने के बाद क्षेत्रीय पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पर अमल किया है। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed