फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Naib Tehsildar's claim - Shivling was not removed from the shrine

Pilibhit News: नायब तहसीलदार का दावा- धर्मस्थल से नहीं हटाया गया शिवलिंग

Mon, 24 Jul 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar's claim - Shivling was not removed from the shrine
बीसलपुर। एसडीएम के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार ने दियोरिया इंस्पेक्टर के साथ गांव दियोहना जाकर दबंगों के धार्मिक स्थल पर कब्जे के मामले की जांच की। नायब तहसीलदार ने दावा किया है कि धार्मिक स्थल से शिवलिंग हटाकर पेड़ के नीचे दबंगों ने नहीं रखा था। शिवलिंग पहले से ही पेड़ के नीचे रखा है। सोमवार को धर्मस्थल की जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव दियोहना के लोगों ने दो दिन पहले एसडीएम संदीप यादव और दियोरिया इंस्पेक्टर जवाहरलाल वर्मा को पत्र देकर शिकायत की थी कि गांव स्थित मढ़ी के महंत का निधन हो जाने के बाद दो दबंगों ने मढ़ी पर कब्जा कर लिया है। वहां लगी झंडी तोड़ दी है। दानपात्र गायब कर दिया है। मढ़ी में स्थापित शिवलिंग को हटाकर एक पेड़ के नीचे रख दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार रमेशचंद्र ने दियोरिया कोतवाल के साथ गांव जाकर मामले की जांच की। नायब तहसीलदार ने दावा किया है कि महंत अपने इंदिरा आवास में धर्मस्थल बनाकर पूजा-अर्चना करते थे। पिछले साल महंत की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दो लोगों ने महंत को अपना करीबी रिश्तेदार बताकर इंदिरा आवास पर कब्जा कर लिया और वहां शराब बेचने का अवैध धंधा शुरू कर दिया। जांच में शिवलिंग हटाकर पेड़ के नीचे रखने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed