{"_id":"5a58c2274f1c1baa3f8b46c1","slug":"nagar-kirtan-held-on-prakashotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकला नगर कीर्तन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Panch Pyare
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गोमती गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला। नगर कीर्तन का असम हाईवे पर जगह-जगह स्वागत किया गया। असम चौराहा पर स्थित गुरुद्वारा में पहुंचकर नगर कीर्तन समाप्त हो गया। 14 जनवरी को गोमती गुरुद्वारा में चल रहे अखंड पाठ की लड़ी का समापन होगा और दीवान सजेगा।
विज्ञापन
गुरुद्वारा दमदमा साहिब गोमती गुरुद्वारा से शुक्रवार सुबह दस बजे शुरू हुआ नगर कीर्तन असम हाईवे होता हुआ नगर के असम चौराहा के समीप स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में पहुंचकर समाप्त हो गया। नगर कीर्तन का असम रोड पर सोनू छीना की राइस मिल के पास सुखदेव सिंह छीना, सोनू छीना आदि ने सोनू ढाबा पर पूर्व विधायक पीतमराम, रंजीत सिंह, गुरजीत सिंह, जागीर सिंह, नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा आदि ने स्वागत किया। जगह-जगह जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में सबसे आगे अकाल एकेडमी गोमती के बच्चे धार्मिक नारेबाजी करते चल रहे थे। इनके पीछे गतका पार्टी के कलाकार विभिन्न हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। इसके पीछे साफ-सफाई करते सेवादार और उनके पीछे फूलों से सजी गुरु महाराज की सवारी और सवारी के पीछे कई श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। जुलूस में गोमती गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बलजीत सिंह, जसवंत सिंह, सज्जन सिंह, मुनेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, काबुल सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, अजीतपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, जगजीवन सिंह आदि थे। गोमती गुरुद्वारा में शनिवार और रविवार को दीवान सजेगा। इसमें गुरु की महिमा का बखान किया जाएगा। रविवार को गुरुद्वारा में चल रहे श्री अखंड पाठ का भोग के साथ समापन होगा, अटूट लंगर चलेगा।
विज्ञापन